बीकानेर में आज जांच के लिए भेजे जाएंगे बीज-खाद सैंपल
बीकानेर के किसानों को नकली खाद, बीज और पेस्टिसाइड्स उपलब्ध कराने वाली फर्मों के सैंपल सोमवार को जांच के लिए प्रदेश की अलग-अलग लैब में भेजे जा रहे हैं। इन सैंपल के गड़बड़ मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ करने वाली फर्मों को बड़ी पैनल्टी के साथ ही कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि राज्यभर में सात लैब है। जहां बीज, खाद, पेस्टीसाइड्स की जांच हो सकती है। इनमें जयपुर के दुर्गापुरा, जोधपुर, चित्तौडगढ़़ की लैब शामिल है। किस फर्म का कौनसा सैंपल, किस लैब को भेजा जाएगा, ये ऑनलाइन ही तय होता है।

No comments