Breaking News

अजमेर में स्ट्रीट वेंडर्स पहुंचे कोर्ट : बोले- रोजगार पर संकट आ चुका

अजमेर की आनासागर न्यू चौपाटी से मित्तल हॉस्पिटल के नजदीक शिफ्ट करने पर स्ट्रीट वेंडर्स ने सोमवार को कोर्ट की शरण ली है। स्ट्रीट वेंडर्स ने निगम प्रशासन पर कानून के अवहेलना करने का आरोप लगाया है।
वहीं, उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ने स्थायी शुल्क आना सागर चौपाटी का ले रहा और जगह मित्तल हॉस्पिटल के पास दी गई है। इससे उनके रोजगार पर संकट आ चुका है। कर्ज के कारण उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। निगम प्रशासन और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है। दावे में जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन को पार्टी बनाया गया है।

No comments