Breaking News

प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा : जयपुर में उत्साह का माहौल

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच  प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 जून से प्रारंभ हुआ। यह परीक्षा 24 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 5 लाख 83 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जबकि जयपुर में 3.22 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।  परीक्षा को चार समूहों में विभाजित किया गया है। पहले समूह में पांच विषय शामिल किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एवं जनरल स्टडीज़ की परीक्षा 23 जून को प्रात: 10:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई, जो शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। 

No comments