डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को श्रीगंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए डॉ. मुखर्जी का समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने कहा कि श्री मुखर्जी राष्ट्रीय एकता के सच्चे सूत्रधार थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में विभाजनकारी तत्त्वों से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि श्री मुखर्जी राष्ट्रीय एकता के सच्चे सूत्रधार थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में विभाजनकारी तत्त्वों से कभी समझौता नहीं किया।

No comments