राजस्थान पेंशनर समाज ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में राजस्थान पेंशनर समाज ने आज पेंशनर नियमों में किए गए बदलाव के विरोध में सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सारड़ीवाल, हरपाल सिंह, सत्यनारायण शर्मा, चन्द्रपाल सक्सेना, मनीराम सेतिया, ओमप्रकाश सगड़, इन्द्रजीत बजाज भानूप्रताप व शायर सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य शामिल थे।

No comments