Breaking News

किसानों का प्रशासन ठप कल, गांवों में किसानों से कर रहे हैं सम्पर्क

श्रीगंगानगर में गंगनहर में राजस्थान के शेयर के मुताबिक पानी देने की मांंग को लेकर कांग्रेस एवं किसानों का धरना आज आठवें दिन भी जारी है।
जिला मुख्यालय पर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष गंगा सिंह चौक पर जारी धरने पर आज युवा कांग्रेस एवं श्रीगंगानगर कच्चा आढतिया संघ के पदाधिकारी अनशन पर बैठे हुए हैं। वहीं श्रीकरणपुर के विधायक रूपिन्द्र सिंह कुन्नर सहित संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान कल मंगलवार को प्रशासन ठप करने को सफल बनाने के लिए इलाके के गांवों में किसानों से सम्पर्क करने में जुटे हैं। 

No comments