Breaking News

अमृतवाणी सत्संग के साथ गीता ज्ञान यज्ञ शुरू

श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ रोड स्थित श्री रामशरणम् मन्दिर में श्री रामशरणम् के संस्थापक स्वामी सत्यानंद महाराज को प्रभु श्री राम के आंतरिक व दिव्य दर्शन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सात दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार सुबह अमृतवाणी सत्संग के साथ हुआ। 
मन्दिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि इस अवसर पर रामशरणम् मन्दिर के संचालक भगत हंसराज महाराज व उनके पुत्र कृष्ण महाराज एवं गुरु मां रेखा विज की प्रेरणा से बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने मन्दिर में पंहुचकर सामूहिक रूप से श्रीमद्भागवत का वाचन कर स्वामी सत्यानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments