पहले दिन अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, एक सेंटर पर जायजा लेने पहुंचे नए अध्यक्ष साहू
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा-2024 के पहले दिन अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया। यह परीक्षा 17 और 18 जून को अजमेर के 29 और जयपुर के 48 केंद्रों पर चार पारियों में आयोजित की जा रही है। पहले दिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा में 84.44त्न अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। आरपीएससी के नवनियुक्त अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू और सचिव रामनिवास मेहता ने अजमेर के एक केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 8 बजे के बाद देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

No comments