अजमेर में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस
जैन साधु-साध्वियों पर हो रहे हमलों और विहार के दौरान जानबूझकर की जा रही दुर्घटनाओं के विरोध में अजमेर में मंगलवार को सकल जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में दिगंबर और श्वेतांबर दोनों पंथों के अनुयायी एक मंच पर एकत्र हुए और एकजुटता का संदेश दिया।
प्रदर्शन की शुरुआत हाथीभाटा स्थित पावर हाउस से हुई, जहां से मौन रैली रवाना होकर जिला कलेक्टरेट पहुंची। सभी श्रद्धालु सफेद वस्त्रों में शांतिपूर्वक हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और समाज के गणमान्यजन शामिल रहे।

No comments