अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों और विद्यार्थियों के साथ किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर योग अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों और स्कूली विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं और आमजन से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

No comments