Breaking News

विश्व का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाने के लिए मांगे आवेदन, सिर्फ 1 ने ही भरा

कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले में विश्व का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाने के लिए आवेदन मांगे गए। आवेदन की अवधि चार दिन आगे बढ़ाई गई। इसके बावजूद महज एक ही फर्म ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि इस फर्म को पहले भी 212 फीट ऊंचा पुतला बनाने का अनुभव है।
नगर निगम ने राष्ट्रीय दशहरा मेले को भव्य बनाने के लिए इस वर्ष विश्व का सबसे ऊंचा 215 फीट का रावण का पुतला तैयार करने की योजना बनाई है। इसके लिए निगम के निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया। 

No comments