Breaking News

अमरनाथ के लिए जम्मू में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

- 2 जुलाई को पहला जत्था बेस कैंप से रवाना होगा
3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए सभी इंतजाम लगभग पूरे हो गए है। इस साल अबतक करीब 3.5 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिन श्रद्धालुओं ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए जम्मू में ऑफलाइन पंजीकरण आज सोमवार से शुरू हो गया है।
प्रशासन की ओर से स्पेशल रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवतीनगर बेस कैंप से रवाना होगा। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक दोनों रूट से होगी।

No comments