प्रदेश की सहकारी समितियां बनेंगी मिनी बैंक, किसानों को मिलेगी राहत
राजस्थान के लाखों किसानों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए शहर या कस्बों में नही जाना पड़ेगा। वजह सरकार ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों को मिनी बैंक के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश में करीब सात हजार से ज्यादा सीकर जिले की 262 सहकारी समितियों को ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। अच्छी बात है कि जिले में ढाई सौ से ज्यादा ग्राम सेवा सहकारी समितियों में डेटा व दस्तावेज अपलोड हो चुके हैं। जल्द ही क्षेत्रों के सदस्य किसानों को जमा, निकासी, ऋण, बीमा और अन्य बैंकिंग सेवाएं उनकी अपनी समिति पर ही मिलने लगेगी।

No comments