Breaking News

एक जुलाई को मिल जाएगा नया डीजीपी

राजस्थान में सरकार ने नया डीजीपी बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यूआर साहू को आरपीएससी का चेयरमैन बनाने के बाद सरकार ने नया पैनल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। इस पैनल में 7 सीनियर अफसरों के नाम भेजे गए हैं। एक जुलाई को प्रदेश को नया डीजीपी मिल जाएगा।
इस बीच एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा को 30 जून तक राजस्थान का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

No comments