Breaking News

सोनम के काले बैग की फोरेंसिक जांच होगी

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस अब उस जले हुए बैग से सुराग तलाशेगी, जो सोनम शिलॉन्ग से इंदौर लेकर आई थी। इस जले हुए बैग से जो सामान जब्त हुआ है, उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि बैग के साथ-साथ और क्या-क्या जलाया गया है।
राजा की हत्या के बाद इंदौर लौटी सोनम देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में रुकी थी, उसी में उसने काले रंग का यह बैग भी छोड़ा था। शिलॉन्ग पुलिस इस बैग को तलाश रही थी।

No comments