पटवारी भर्ती के 3705 पदों के लिए युवाओं को फिर मिला सुनहरा मौका
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 को लेकर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अब इस भर्ती के तहत 3705 पदों पर नियुक्तियां करने का फैसला किया है। साथ ही पुन: आवेदन पोर्टल आज से खोल दिया गया है, जिससे उन हजारों युवाओं को राहत मिली है जो पिछली बार आवेदन से चूक गए थे।

No comments