Breaking News

यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली युवती व उसके साथी पर मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली एक युवती व उसके साथी युवक पर पुरानी आबादी के एक युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुरानी आबादी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवती ने शादी करने का दबाव बनाते हुए युवक से 80 हजार रुपए व सोने की एक अगूंठी हड़प कर ली। प्रताडि़त युवक के पिता ने युवती पर मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार श्रीकरणपुर मार्ग निवासी पंकज मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि यूनिवर्सटी में पढऩे वाली प्रियल शर्मा निवासी बसंत विहार सीकर व मेरे बेटे साहिल से दोस्ती हो गई। प्रियल का हमारे घर आना जाना था।

No comments