Breaking News

जिले में मानसून की एंट्री : सादुलशहर में झमाझम, दोपहर तक 48 एमएम पानी बरसा

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग सहित श्रीगंगानगर जिले में आज मानसून प्रवेश कर गया है। इस बार मानसून की एंट्री एक सप्ताह पहले हो गई है। सादुलशहर क्षेत्र में आज सुबह 6 बजे  तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद सुबह 10 बजे फिर बारिश का दौर शुरू हो गया जो करीब 11.30 बजे तक होती रही। 
सादुलशहर तहसील कार्यालय के अनुसार दोपहर 12.30 बजे तक 48 एमएम बारिश दर्ज की गई। सादुलशहर की मुख्य सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। नजारा ऐसे लग रहा था कि जैसे चारों ओर नहरें ही नहरें आ गई हों

No comments