Breaking News

15 लाख का सोना चोरी करने का आरोपी फिर पांच दिन के रिमांड पर

श्रीगंगानगर के खालसानगर में स्थित मकान से करीब 15 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी करने के आरोपी राजन उर्फ राजन कुमार हाल निवासी खेत्रपाल मंदिर-लीला चौक सड़क मार्ग, को दुबारा अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी राजन ने परसों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया था, लेकिन रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को पुन: कोर्ट में पेश करके सोने की बरामदगी करने के लिए रिमांड पर लिया गया है। कोतवाली पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे के जांच अधिकारी एएसआई रमेशचन्द्र ने बताया कि खालसा नगर निवासी मुकेश अरोड़ा ने अपने घर से लगभग 15 तोले सोने के जेवरात चोरी करने के आरोपी में राजन सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। 

No comments