Breaking News

पेपर देने के बाद भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र को घोषित कर दिया अनुपस्थित



राजस्थान के बूंदी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र दिनेश मेघवाल को संस्कृत विषय में अनुपस्थित घोषित कर दिया गया। इससे उसका एक साल बर्बाद हो गया। दिनेश मेघवाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंधड़ा में पढ़ाई की और दसवीं कक्षा की परीक्षा दी। उसकी मार्कशीट में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सोशल साइंस और गणित में अच्छे अंक आए, लेकिन संस्कृत में उसे अनुपस्थित दर्शाया गया। उसका सपना टूट गया। उसके पारिवारिक सदस्यों का कहना था कि दिनेश को 80 से 90 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद थी।

No comments