उदयपुर के जगदीश मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा
राजस्थान में उदयपुर के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर जब श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचे, तब वहां आस्था के साथ-साथ एक और नजारा देखने को मिला कि हाई वोल्टेज हंगामा और तीखी नोकझोंक। मामला कुछ ऐसा था कि देवस्थान विभाग ने मंदिर परिसर में दान काउंटर लगा दिया, और फिर जो हुआ, उसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। देवस्थान विभाग की ओर से लगाए गए भेंट काउंटर को लेकर पुजारी परिवार और स्थानीय भक्तों ने तीव्र विरोध जताया।

No comments