राजस्थान के रामगढ़ में टाइगर रिजर्व में रणथंभौर से आएगी बाघिन
बूंदी जिले के रामगढ़ विषधरी टाइगर रिजर्व में रणथंभौर टाइगर रिजर्व से बाघिन व घना पक्षी विहार से चीतल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टाइगर रिजर्व में रणथंभौर की बाघिन एरोहेड की जंगल में स्वतंत्र विचरण कर रही मादा बाघिन को रामगढ़ के जंगलों में छोडऩे के लिए चिह्नित किया गया है और जल्दी ही उसे ट्रेंकुलाइज कर रामगढ़ के कोर-1 इलाके में छोडऩे की योजना है। बाघिन को पहले शॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज कर बाद में जंगल में छोड़ा जाएगा। इसी प्रकार से चीतल लाने के लिए भी भरतपुर के घना पक्षी विहार में पकडऩे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

No comments