जैसलमेर में 20 प्रतिशत वन्य जीवों की हुई बढ़ोतरी
जैसलमेर में 11 से 12 जून तक हुई वन्यजीवों की गणना में इस साल जैसलमेर डिवीजन की 6 रेंज में 20 फीसदी वन्यजीवों की बढ़ोतरी हुई। वन मंडल जैसलमेर के उप वन संरक्षक कुमार शुभम ने बताया कि इस बार गणना में 2592 वन्य जीव नजर आए जो पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा है। वन मंडल जैसलमेर के तहत 6 रेंज पोकरण, छायण, सम, लाठी, डाबला और जैसलमेर मुख्यालय पर करीब 55 वनकर्मियों ने 24 घंटे 24 वाटर पॉइंट पर निगरानी रखी और गणना की गई।

No comments