Breaking News

तेज बारिश का दौर, 28 जिलों में अलर्ट : तापमान में हुई गिरावट से लोगों को गर्मी से भी राहत

राजस्थान में मानसून के तहत तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में एक जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी अधिक बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण दुर्घटनाएं भी हुई हैं।  पिछले 24 घंटों में सिरोही, भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश व टोंक, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, जोधपुर, कोटा, झालावाड़, बाड़मेर, जालोर,पाली और अजमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।  बारिश के कारण तापमान में हुई गिरावट से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।

No comments