Breaking News

24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेंगे जनकल्याण शिविर

राजस्थान सरकार जरूरतमंदों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा का आयोजन 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक प्रदेशभर में करेगी। इस विशेष पखवाड़े में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राज्य के हर तहसील स्तर पर प्रतिदिन 2 से 3 शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रत्येक शिविर की प्रगति की जानकारी जिला कलक्टर के माध्यम से प्रतिदिन राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इससे योजनाओं की पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जाएगी।

No comments