नियमित जल आपूर्ति के बावजूद बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी
मानसून की दस्तक ने प्रदेशवासियों को राहत दी है और इसका असर अब बीसलपुर बांध पर भी साफ नजर आने लगा है। जयपुर, टोंक और अजमेर की पेयजल जीवनरेखा माने जाने वाले बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खास बात यह है कि नियमित जलापूर्ति के बावजूद भी गेज में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है।
सोमवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 312.47 आरएल मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।
सोमवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 312.47 आरएल मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

No comments