Breaking News

स्कूलों में केक काटेंगे, लड्डू बांटेंगे, माथे पर तिलक और करवाएंगे मुंह मीठा


बाड़मेर जिले के स्कूलों में आओ स्कूल चलें हम अभियान के तहत शिक्षक उत्साहित है। उन्होंने स्कूलों में केक काटने, लड्डू बांटने, भामाशाहों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने के कार्यक्र्रम तय किए हैं। इधर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने सभी सीबीइओ को पहले दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश किए हैं।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा भगवान बारूपाल ने बताया कि नवप्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम पांच स्कूल में विशष आयोजन होंगे।

No comments