Breaking News

ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे 61 राजस्थानी,सभी उड़ानें रद्द

इजराइल व ईरान के बीच शुरू हुए भीषण युद्ध के कारण कई देशों ने सुरक्षा कारणों से अपनी हवाई सेवा रद्द करने से विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के फंसने की जानकारी मिली है। इसी कड़ी राजस्थान से जॉर्जिया गए चार्टेंड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के 61 राजस्थानी नागरिक भी इस युद्ध में फंस गए हैं। इन राजस्थान नागरिकों में बड़ी संख्या में चार्टेंड एकाउंटेंट व उनके परिवार के लोग शामिल है, जो जार्जिया में कॉन्फ्रेंस अटेंड करने गए थे। इनमें जैसलमेर के भी कई जने बताए जा रहे हैं।

No comments