Breaking News

प्री-डीएलएड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, मंत्री दिलावर 5 बजे जारी करेंगे

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शाम 5 बजे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय परिसर से रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.कैलाश सोडाणी भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम का रिजल्ट परीक्षा के 13 दिन में जारी किया जा रहा है।
एक जून को दो पारियों में प्री डीएलएड परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया था। इसमें 5 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। 

No comments