Breaking News

प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर शिकंजा, हर मेडिकल स्टोर पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

जयपुर में युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नशा मुक्त जयपुर अभियान को जन आंदोलन बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी है।
बिना लाइसेंस के नशामुक्ति केन्द्रों पर कार्रवाई होगी और नवजीवन योजना के लाभ उचित पात्रों तक पहुंचाए जाएंगे। वहीं मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने, स्कूलों-कॉलेजों के पास तंबाकू बिक्री पर रोक और कोटपा अधिनियम के पालन की सख्त हिदायत दी गई।

No comments