Breaking News

अब घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 'राहवीरÓ को मिलेगा 25 हजार का इनाम

अक्सर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के चलते किसी कानूनी पचड़े में न उलझ जाएं, लोगों की इस हिचक एवं उदासीनता के चलते बहुत से घायलों की समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण जान चली जाती है। इसी हिचक और उदासीनता को दूर करने के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सडक़ दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को गोल्डन ऑवर  में अस्पताल या ट्रोमा सेंटर पहुंचाने पर उसे 'राहवीरÓ योजना के तहत सरकार की ओर से 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मंत्रालय ने घायलों की मदद करने वाले भले नागरिकों को 'राहवीरÓ की उपाधि देगी।

No comments