Breaking News

ईरान से सुरक्षित लौटे भारतीय, बोले- सरकार के हम आभारी

ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत सरकार ने ईरान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का काम जारी रखा है। अब तक कुल 2295 भारतीयों को ईरान से भारत लाया जा चुका है। इस ऑपरेशन के तहत आज सुबह 3:30 बजे मशहद से 292 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
वापस लौटे लोगों ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि देश वापस आकर उन्हें बहुत राहत मिली है।

No comments