Breaking News

राजस्थान के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 5 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है. इसके साथ ही यहां आंधी-तूफान भी देखने को मिल सकता है.
आज 24 जून को जयपुर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए और 10 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई. साथ ही सुबह से जयपुर में कभी धूप तो कभी छांव देखने को मिली.
वहीं, बारां जिले के मांगरोल इलाके में भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. अलवर में सड़कों पर तीन फीट तक पानी जमा हो गया. हनुमानगढ़ में बारिश होने से कई घरों में पानी घुस गया. इस दौरान नागौर, दौसा और कोटपूतली जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई. जयपुर में बारिश से जेएलएन मार्ग पर लगभग 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. भारी बारिश की वजह से टोंक रोड पर पानी भर गया.

No comments