Breaking News

निजी कॉलोनियों में विद्युतीकरण के कार्यों की जांच शुरू


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में काटी गई निजी कॉलोनियों में कॉलोनाइजर की ओर से  विद्युतीकरण के कार्यों  में गड़बड़ी करने की आशंका के चलते जांच शुरू हो गई है।  यह जांच  जोधपुर डिस्कॉम बीकानेर  के संभागीय मुख्य अभियंता केके कस्वां की ओर से  19  जून को गठित की गई चार सदस्यीय कमेटी कर रही है। जांच कमेटी वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान के दौरान काटी  गई निजी कॉलोनियों के विद्युतीकरण के कार्यों की जांच करेगी।  
जांच कमेटी में शामिल एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने  बताया कि अभी सब डिवीजन से  निजी कॉलोनियों  के विद्युतीकरण के कार्यों से संबंधित दस्तावेज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि किस वर्ष में कहां, कितनी कॉलोनियां काटी गई हंै।

No comments