प्राइवेट एम्बूलेंस की जांच शुरू, 7 दिन में दूर करें खामियां वरना होगी कार्रवाई
हनुमानगढ़ जिले में प्राइवेट एम्बूलेंस वाहनों की जांच सोमवार को की गई। जांच में एम्बूलेंस में जरूरी उपकरण, दवाइयों और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता को परखा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जांच में एम्बूलेंस के कागजातों, स्टाफ की योग्यता और अन्य जिलों में रजिस्टर्ड एम्बूलेंस को भी शामिल किया गया।
आरसीएचओ डॉ. आशीष विद्यार्थी और डीएनओ-आईएपी प्रदीप कुमार ने जांच प्रक्रिया का संचालन किया। सभी एम्बूलेंस संचालकों को सात दिन का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें पाई गई कमियों को दूर करना होगा। तय समय सीमा में सुधार नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सात दिन बाद एम्बूलेंस की दोबारा जांच की जाएगी।

No comments