Breaking News

नहरी पानी के लिए किसान आज प्रशासन ठप करेंगे



श्रीगंगानगर क्षेत्र में किसानों को गंग कैनाल से इस महीने निर्धारित 2500 क्यूसेक पूरा पानी देने की मुख्य मांग को लेकर महाराजा गंगा सिंह चौक में सोमवार को सातवें दिन भी कांग्रेस की अगवाई में क्रमिक अनशन जारी रहा। इस मांग के समर्थन में जिले भर की अनाज मंडियों को बंद रखा गया। मंडियों में कृषि जिंसों की नीलामी नहीं हुई।
कांग्रेस के इस आंदोलन के समर्थन में खुलकर साथ आए ग्रामीण मजदूर किसान समिति की दर्जनों टोलियां सोमवार को गांव- गांव पहुंची। टोलियों की अगवाई कर रहे जीकेएस के नेताओं ने आज मंगलवार को जिला प्रशासन ठप को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिकाधिक संख्या में महाराजा गंगासिंह चौक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आंदोलन का किसान संघर्ष समिति, जय किसान आंदोल,न किसान आर्मी ,अखिल भारतीय किसान सभा और युवा किसान समिति आदि किसान संगठनों के अलावा व्यापारिक संगठन भी खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

No comments