Breaking News

आषाढ़ अमावस्या पर सांवरा सेठ मंदिर में लगेगा मेला

श्रीगंगानगर जिले के गांव 25 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित श्री सेठ सांवरा मंदिर में कल 25 जून को अमावस्या के अवसर पर मेला आयोजित होगा। भक्त संकीर्तन, गौसेवा और अखंड भंडारे में भाग लेंगे।
मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और सांवरा सेठ को नई पोशाक पहनाई जाएगी। सेवा कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होंगे, जिसमें गायों को सवामणी अर्पित की जाएगी। पदमपुर के श्री मोरछड़ी दरबार खाटू श्याम मंदिर की टीम भजन प्रस्तुत करेगी। भक्तों के लिए श्रीगंगानगर से तीन नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।

No comments