सोनिया गांधी पेट में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में परेशानी के चलते रविवार रात सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया समाचारों के अनुसार 78 वर्षीय गांधी को रात करीब 9 बजे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। सोनिया 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका के शिमला स्थित घर में छुट्टियां बिताने गई थीं। लेकिन 7 जून को अचानक उनकी तबीयत खराब होने के कारण अगले दिन वे दिल्ली लौट आईं।
No comments