'अमृत आहारÓ और 'न्यूट्रि-किटÓ योजना को मिलेगा विस्तार, दूध की मात्रा बढ़ाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग की योजनाओं और बजट घोषणाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में 'अमृत आहार योजनाÓ में सप्ताह में 5 दिन वितरित किए जाने वाले दूध की मात्रा बढ़ाने और 'न्यूट्रि-किट योजनाÓ के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राजस्थान के श्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे और व्यापक रूप से लागू करने की बात कही।

No comments