कृषि विभाग ने इन 6 जिलों के लिए निकाला सख्त आदेश
राजस्थान में गत दिनों से फर्जी खाद-बीज को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत दिनों ही प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कई जगहों पर नकली खाद-बीज का भंडाफोड़ भी किया है। इसे देखते हुए राजस्थान में कृषि विभाग ने भी सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किया है।
प्रदेश में नकली खाद, बीज एवं कीटनाशकों की बढ़ती बिक्री पर नकेल कसने के लिए अतिरिक्त निदेशक कृषि ने अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली के संयुक्त निदेशकों को जिले में बेहतर गुणवत्ता के किसानों को कृषि आदान उपलब्ध कराने के साथ अधिकारियों को कार्रवाई के अधिकार दिए हैं।

No comments