Breaking News

गणेश मंदिर मार्ग पर फिर से टाइगर मूवमेंट:खतरा बरकरार, श्रद्धालुओं में भय का माहौल


रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर अभी भी खतरा बरकरार है। यहां से बाघिन टी-84 के तीनों शावकों की शिफ्टिंग हाल ही में कर दी गई थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली थी। लोगों को लगने लगा था कि अब त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग से खतरा टल गया है, लेकिन आज एक बार फिर से यहां टाइगर का मूवमेंट दिखाई दिखाई दिया। जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। यहां लोगों बीच फिर से हादसे की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे एक टाइगर जंगल से निकलकर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आ गया। यहां पर करीब 15 मिनट तक टाइगर का मूवमेंट बना रहा। 

No comments