तापमान फिर चालीस डिग्री सेल्सियस के पार:बीकानेर में गर्मी बढऩे के साथ ही बारिश का इंतजार
बीकानेर में एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। बीते चौबीस घंटे में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में बीकानेर में बारिश होनी है, ऐसे में अब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक नहीं जाएगा। लू जैसे हालात भी नहीं आने वाले हैं। इस बीच बीकानेर में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। मानसून आने से पहले बीकानेर के कई तालाबों में इन दिनों सफाई अभियान चल रहा है।
No comments