Breaking News

भीलवाड़ा में पशुपालकों को 16 जून से मिलेगा बढ़ा हुआ दूध का रेट

गर्मी और हीटवेव को देखते हुए भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रत्येक पशुपालक को दूध खरीद पर दो रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त भुगतान करने का निर्णय किया है। यह नई व्यवस्था 16 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक जारी रहेगी। इससे भीलवाडा़ डेयरी पर प्रतिदिन औसतन छह लाख रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। डेयरी के प्रबंध संचालक बिमल कुमार पाठक ने बताया कि अत्यधिक गर्मी एवं चारे की कमी के देखते हुए यह निर्णय किया गया है। यह प्रोत्साहन राशि दुग्ध संघ की खरीद दर से अतिरिक्त होगी।

No comments