Breaking News

केंद्रीय मंत्री शेखावत वुशु प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों से मिले

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। उन्होंने निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। यहां पर उनसे मिलने के लिए शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। शेखावत ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान शेखावत ने वुशु प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोधपुर का मान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों से भी मुलाकात की और उन्हें विभिन्न वर्ग में जीत को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

No comments