राजस्थान हर पीएमश्री स्कूल को मिलेंगे 50 हजार रुपए
राजस्थान सरकार के स्कूलों में घटिया गुणवत्ता की खेल सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद अब भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय सतर्क हो गया है। इस बार खेल किट की आपूर्ति के लिए किसी ठेका एजेंसी पर भरोसा न कर, मंत्रालय ने सीधा बजट पीएमश्री स्कूलों को ही आवंटित किया है। प्रदेश के 639 पीएमश्री स्कूलों को खेल सामग्री की खरीद के लिए प्रति विद्यालय 50 हजार रुपए का बजट दिया गया है। कुल मिलाकर 319.50 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। यह राशि दो चरणों में खर्च करनी होगी। बजट की 70 प्रतिशत राशि सितंबर 2025 तक और शेष 30 प्रतिशत राशि नवंबर 2025 तक खर्च करनी होगी।

No comments