विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का तोहफा: अजमेर में 10 की लागत से बनेंगी 34 सडक़ें
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। देवनानी की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से 34 सडक़ें बनाई जाएगी। इन सडक़ों के काम भी जल्द शुरू होंगे। इसके तहत वार्ड एक कोटडा स्थित प्रगति नगर बी ब्लॉक में राशि 45 लाख की लागत से सडक़ निर्माण, वार्ड 2 कोटड़ा स्थित संदीप रावत के मकान से तेजाजी मंदिर चौक तक राशि 37 लाख, वार्ड 3 अर्जुन नगर, माली मोहल्ला में राशि 13.25 लाख, अम्बे विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग व पास की गलियों में राशि 28 लाख की लागत से सडक़ निर्माण करवाया जाएगा।
No comments