नकली बीज के खिलाफ कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा अभियान
श्रीगंगानगर में छापेमारी से मचा हड़कंप
खेती-किसानी से जुड़े माफियाओं के खिलाफ अब श्रीगंगानगर में राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सख्त तेवर दिखाए हैं। इस बार उनका निशाना बने हैं नकली और घटिया बीज बेचने एवं उत्पादन करने वाले कारोबारी। यह लोग राजस्थान के साथ-साथ पंजाब सीमा से लगे इलाकों में सक्रिय हैं।
आज मंगलवार 3 जून को श्रीगंगानगर जिले के रीको औद्योगिक क्षेत्र में कृषि विभाग, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम के साथ किरोड़ी लाल मीणा ने औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कई बीज गोदामों में अनियमितताएं सामने आई है। नकली और घटिया बीज जब्त हुए और फर्जी ब्रांडिंग की पोल खुली है।
आज सुबह श्रीगंगानगर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में अचानक कई बीज गोदामों पर छापे मारे गए। खुद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बारीकी से गोदामों का निरीक्षण किया।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने प्रेस से बातचीत में कहा पंजाब से सटे इस इलाके में नकली बीज सप्लाई हो रहा है. हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे. नकली खाद और नकली बीज बेचने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा. किसानों की मेहनत और उनकी फसल के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईमानदार भारत, आत्मनिर्भर किसान के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

No comments