आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी 'ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर
आईपीएल का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी। जिसकी थीम 'ऑपरेशन सिंदूरÓ है। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इनवाइट किया गया है। हालांकि, अब तक इनके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे की लाइट से सजाया जाएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

No comments