Breaking News

अनेक बाद फायरिंग और गुडागर्दी, लेकिन फिर भी रिद्धि-सिद्धि कालोनी में फिर वैसे हालात

श्रीगंगानगर शहर की प्रमुख रिद्धि-सिद्धि कालोनी में रविवार रात्रि को एक अवांछित प्रोग्राम ने वहां की व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया। अनेक दफा फायरिंग, गुंडागर्दी की वारदातें होने के बावजूद ऐसे हालात पैदा किए गए कि कभी भी फिर वैसा कुछ होने की आंशका पैदा हो गई। पुलिस संरक्षण में बेहुदगी और बेहयाई वाला प्रोग्राम पूरी रात चलता, अगर कुछ लोगों ने विरोध नहीं किया होता। 
हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि-सिद्धि प्रथम में रविवार रात्रि को एक आयोजन बिना किसी स्वीकृति और कालोनी वासियों की रजामंदी के बिना आयोजित किया गया। नाम रखा गया 'चक्का जामÓ। कार्यक्रम में बाइकर्स, कार-जीप चालक वाहनों को तेज स्पीड दौड़ा रहे थे। शोर शराबे और जाम के बीच अनेक युवा नशे मेें झूम रहे थे। प्रोग्राम से पहले पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही थी। सायरन बजा रही थी। यानी पुलिस को सब पता था। लेकिन कोई रोक-टोक नहीं हुई। 
माहौल ऐसा कि, कभी भी हुडदंग की आशंका हो सकती थी। नियमों के विरूद्ध रात 12 बजे तक शोर शराबा जारी था। बड़ी बात यह कि खुले में टेबल लगाकर 'बीयरÓ बेची जा रही थी। 
रिद्धि-सिद्धि कालोनी में प्रवेश के सभी मार्ग जाम थे। कालोनी वासियो को घरों तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई। उन्हें बार-बार भय सता रहा था कि किसी भी पल बड़ी वारदात हो सकती है। 
लड़के-लड़कियां चौपहिया वाहनों के बॉनट पर बैठकर सवारी कर रही थी। कालोनी के कुछ लोगों ने विरोध किया तो, अनसुना कर दिया गया। बाद में सूचना पर रात्रि करीब 11 बजे पुलिस ने भीड़ को खदेडऩे की कोशिश की। लेकिन काफी लोग डटे रहे। आज सोमवार को कालोनी के लोगों ने गु्रप में इसका विरोध भी जताया। इस प्रोग्राम की आज सोमवार को शहर में खासी चर्चा रही।

No comments