Breaking News

जिले भर से पांच बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिले भर के अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये हैं। बाइक चोरों को पकडऩे में जिला पुलिस नाकाम है।
जवाहरनगर पुलिस के अनुसार शिव चौक से 2 केएसडी निवासी रामेश्वरलाल की बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने रामेश्वरलाल की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है।
पदमपुर कस्बे की गिल कॉलोनी से गांव 6 डीडी निवासी हरजिन्द्र ङ्क्षसह की बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। यह घटना विगत 26 मई की है। 
पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। सूरतगढ़ सिटी से पुराना बाजार निवासी अमित पुत्र इन्द्र कुमार की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अमित की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
जैतसर कस्बे से देवेन्द्र सुथार की बाइक मानवेन्द्र ङ्क्षसह ने चोरी कर ली। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विजयनगर कस्बे के खाटू श्याम मंदिर के सामने से कस्बा निवासी अशोक कुमार की बाइक चोरी हो गई। 
पुलिस ने अशोक की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 

No comments